Kotak Life Insurance - कोटक लाइफ इन्सुरेंस के कर्ताधर्ताओं की गलत बयानी
Contact Complainant     884 Views     Report Spam  
Complaint by: kalkshepee on January 16, 2010, 2:43 pm in Insurance All

कोटक महेंद्रा लाइफ इन्सुरेंस की तरफ से मुझे गलतबयानी के आधार पर इंष्योरेंस की पालिसी बेची गई है। मुझे फंसाने के लिए यह कहा गया था कि हमारे प्लान केएसए में यदि आप अपना बीमा कराते है तो आपको हर माह 6 से 7 हजार रुपए की आय होगी। इसके लिए आपको हर माह 20 से 50 लोगों के नाम और मोबाइल नं. देने होगे। 19 दिसंबर 2009 को यह झांसा देकर मुझसे 6300 रुपए की पहली किस्त ले ली। इसी दिन मैंने 27 लोगों के नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी कंपनी के अधिकारी को सौंप दी। इसके बाद इस माह में मैंने फिर 21 लोगों के नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी कंपनी के अधिकारी को दे दी है, लेकिन एक माह का अर्सा गुजर जाने के बाद भी मुझे कोई आमदनी नहीं हुई है। यहां यह बताना गलत नहीं होगा कि मैंने पाॅलिसी लेते समय यह साफ कर दिया था कि हाल-फिलहाल मैं कुछ नहीं कर रहा हूं और यह पाॅलिसी सिर्फ मैं इस लिए ले रहा हूं कि मेरी कोई आमदनी शुरू हो जाए। मुझे बेचीं गई पालिसी का नंबर है- 1813919 और client I D नंबर है- 53313460

Complainant's Goal: वादे के अनुसार हर माह 6000 रुपये की आमदनी कराइ जाये या मेरी रà
Complainant's Target: Kotak Life Insurance
Complaint Location: IndiaMadhya PradeshIndore
Would you like to Comment on this Complaint?
By clicking "Post Comment" button, you agree to our Terms of Services and Privacy Policy
Recent Comments
1.
Sun, 17 Jan 2010  Message from iComplaints.in Helpdesk

An email communication has been sent to Kotak Life Insurance on January 17, 2010, 9:37 pm